Saharsa News: कहीं मेला तो कहीं हुआ प्रतिमा का विसर्जन
सहरसा, सितम्बर 6 -- Saharsa News: महिषी। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को कहीं कृष्णाष्टमी का मेला लगा रहा तो कहीं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। महिषी में शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव संपन्न हुआ। महिषी के कृष्णाघर में गुरुवार की अर्द्धरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद शुक्रवार अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इसके बाद आयोजित मेले का स्थानीय लोगों ने दिनभर आनंद लिया। शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को समीप स्थित कोसी नदी में विसर्जित कर दिया गया। वहीं प्रखंड के गंडौल, घोंघेपुर और मैना में शुक्रवार देर रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.