सहरसा, सितम्बर 7 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के पंचगछिया टोला दुर्गापुर वार्ड नंबर 9 निवासी ओम प्रकाश सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 1 लाख 57 हजार 500 रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने मामले को लेकर सहरसा साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: रैपिडो का कस्टमर केयर सर्च करना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 95 हजारशिकायत की प्रक्रिया पीड़ित ने आवेदन में बताया कि 26 अगस्त को उन्होंने बकाया सामान के संबंध में नीसो एप के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया था। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने उन्हें शिकायत दर्ज कराने के लिए व्हाट्सएप पर प्रक्रिया पूरी करने को कहा।मोबाइल हैक होने की जानकारी पीड़ित ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर शिकायत दर्ज करने की प्रक...