सहरसा, अक्टूबर 11 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। कलश स्थापना के साथ ही रविवार से नवरात्र शुरू हो गया। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से मां शैलपुत्री देवी की पूजा अर्चना की गयी। विधि विधान के साथ मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने कलश स्‍थापना कर शक्ति की देवी मां दुर्गा का आह्वान किया। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाएगी । शहर के बड़ी दुर्गा स्थान, सहरसा कचहरी, कालेज गेट, जीआरपी बैरक दुर्गा मंदिर, पश्चिमी रेलवे कॉलोनी, थाना चौक, प्रशांत सिनेमा रोड, पंचवटी चौक, पूर्वी रेलवे कोलोनी, जेल गेट, मारुफगंज बटराहा स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जिले मे...