Saharsa News: कर्मियों पर 1.24 लाख गबन की रिपोर्ट
सहरसा, सितम्बर 6 -- Saharsa News: सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सराही स्थित भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन कंपनी के कर्मियों पर करीब 1.24 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कंपनी के मैनेजर सह बांका निवासी चंद्रशेखर यादव के आवेदन पर पुलिस ने तीन कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कर्मी सौरभ कुमार पर करीब 87 हजार रुपये, शकील पर 11,650 रुपये तथा विजय कुमार वर्मा पर 25,303 रुपये गबन करने का आरोप लगाया गया है। तीनों पर कुल 1,24,783 रुपये गबन करने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.