Saharsa News: करंट की चपेट में आया अधेड़, मौत
सहरसा, नवम्बर 2 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की खजूराहा पंचायत के चकला गांव में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 57 वर्षीय दिलीप यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप यादव अपने दरवाजे पर बांस की जाफरी लगा रहे थे। इसी दौरान बांस ऊपर से गुजर रहे नीचे लटके हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवर्षा थाना पुलिस ने मामले की जांच की। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: युवा किसान की करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत इधर घटना की जानकारी मिलने पर सांसद प्रतिनिधि रतन कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.