सहरसा, अगस्त 17 -- Saharsa News: सलखुआ। कनरिया थाना पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 49 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि खगड़िया के मोहराघाट बाजार से बाइक सवार दो तस्कर सिरप लेकर कनरिया होते हुए चिरैया के कामास्थान जा रहे हैं। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केलावाड़ी गांव के समीप घेराबंदी कर करण कुमार को दबोच लिया। कीचड़युक्त सड़क का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- 40 बोतल नशीली दवा के साथ तस्कर किया गया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...