Saharsa News: कफ सीरप की 19 बोतलें और पिस्टल किया बरामद
सहरसा, अक्टूबर 11 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला वार्ड संख्या 21 में शनिवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक घर से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 19 बोतलें और एक पिस्टल बरामद की। पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी सूरज कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के अनुसार गश्ती के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली और छत की सीढ़ी के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप व पिस्टल जब्त की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी पूर्व में भी कफ सिरप तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके हथियार के साथ पूजा- अर्चना करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.