Saharsa News: कपड़ा दुकान के कर्मचारी पर 10 लाख के कपड़े चोरी का आरोप
सहरसा, सितम्बर 17 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के थाना चौक स्थित डीबी रोड की एक कपड़ा दुकान से करीब 10 लाख रुपये के कपड़े चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक ने अपने कर्मचारी पर चोरी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में दो लोगों को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कुंवर टोला गंगजला निवासी दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि डीबी रोड में उनकी कपड़े की दुकान है। बटराहा निवासी दीपक गुप्ता करीब एक वर्ष से दुकान में कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। तीज पर्व के दौरान दुकानदारी के क्रम में उन्हें गोदाम और दुकान से बड़ी मात्रा में कपड़े गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कर्मचारी दीपक गुप्ता पर चोरी में संलिप्त होने का संदेह हुआ। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.