Saharsa News: कन्फर्म टिकट साथ यात्री सुविधाओं की भी टेंशन
सहरसा, नवम्बर 3 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनएसजी 3 में शामिल सहरसा स्टेशन सुविधाओं के मामले में अभी भी पिछड़ा है। भीड़भाड़ वाले इस स्टेशन से चेन्नई, जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, कोटा, हावड़ा, जयपुर सहित कई अन्य जगहों के लिए ट्रेन सुविधाएं नहीं है। जो ट्रेनें चल रही उसमें कमोबेश हमेशा कन्फर्म टिकट पाना मुश्किल रहता है। कन्फर्म टिकट और यात्री सुविधाओं की कमी के बीच ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए मजबूरी बना हुआ है। स्टेशन पर एसी प्रतीक्षालय की सुविधा नहीं है। पर्याप्त यूरिनल की सुविधा नहीं है। तीन में से दो एटीवीएम खराब है। प्लेटफार्म 4 और 5 तरफ ट्रेन कोच डिस्प्ले बोर्ड के सही तरह से काम नहीं करने की शिकायत है। प्लेटफार्म नंबर एक से सटे रैक प्वाइंट पर सामानों की ओवरलोडिंग और लोडिंग के दौरान उड़ती धूल के कारण फैल रहे प्रदूषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.