Saharsa News: कट्टा और शराब बरामद, गिरफ्तार
सहरसा, अक्टूबर 22 -- Saharsa News: पतरघट। पुलिस ने सोमवार को भद्दी गांव के वार्ड 20 में छापेमारी कर एक देसी कट्टा और 18 लीटर शराब बरामद की। मौके से जागो पासवान को गिरफ्तार किया गया, जबकि मिथिलेश पासवान उर्फ मिठू पासवान की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष शशि कुमार के अनुसार जागो के भुसाघर से देसी कट्टा और मिथिलेश के भुसाघर से 15 लीटर देसी चुलाई शराब व 375 मिली की आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस जागो को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है। वहीं मिथिलेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.