सहरसा, अगस्त 27 -- Saharsa News: सलखुआ/महिषी, हिटी। तटबंध के अंदर कोसी नदी के घटते-बढ़ते जलस्तर के बीच कटाव ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रखंड की चानन, अलानी और साम्हरखुर्द पंचायतों में कई स्थानों पर हो रहे भीषण कटाव से लोगों में दहशत का माहौल है। अलानी पंचायत के मुसहरी वार्ड संख्या-8 में कटाव तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीण आनन-फानन में अपने घरों को उजाड़कर सामान सुरक्षित ठिकानों पर ले जा रहे हैं। मुसहरी के अलावा चौधरी टोला और रामटोली में भी कटाव लगातार जारी है। नदी किनारे बसे लोग भय के कारण रातभर जागकर अपने घर और परिवार की सुरक्षा में जुटे हैं। यह भी पढ़ें- सहरसा : कोसी में कटाव: अलानी मुसहरी पर मंडरा रहा खतराकटाव की स्थिति इधर चानन पंचायत के सिसवा और बसाही मुसहरी के समीप कटाव का रुख तेजी से आ...