Saharsa News: एसएच-95 से कोसी दियारा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
सहरसा, अक्टूबर 25 -- एसएच-95 से क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी मजबूती Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। कोसी दियारा क्षेत्र में आवागमन की सूरत बदलने वाली स्टेट हाइवे-95 (एसएच-95) परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 661 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 75 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण पूरा होने पर खगड़िया और सहरसा के बीच की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम होने की उम्मीद है। खगड़िया जिले के मानसी से शुरू होकर सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए सुपौल जिले के हरदी चौघारा तक जाने वाली यह सड़क क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगी। एसएच-95 परियोजना के तहत गोरगामा रेलवे ढाला एलसी-14सी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर चढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया है। ओवरब्रिज तैयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.