सहरसा, अगस्त 25 -- Saharsa News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। बिहरा-पटोरी बाजार के समीप स्थित एसबीआई एटीएम से एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। बिहरा निवासी परमानंद ठाकुर एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया।

घटनाक्रम एटीएम में दिए गए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद शातिर ने उन्हें झांसे में लेकर खाते से 38 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने बताया कि एटीएम में कार्ड फंसने के बाद वहां दिए गए नंबर पर फोन किया। फोन रिसीव करने वाले युवक ने खुद को गार्ड बताते हुए पहले दो बार इंटर का नंबर और फिर एटीएम का पिन डालने को कहा। इसके बाद उसे बगल के एटीएम पर आने के लिए कहा गया। वहां पहुंचने पर फोन करने पर युवक ने कहा कि करीब दस मिनट में कार्ड एटीएम से निकल जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई पीड़ित जब दोबारा एटीएम पर...