Saharsa News: एक से दूसरे विभाग के हैंडओवर में फंसी सड़क
सहरसा, जुलाई 29 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बनगांव बस्ती से गुजरती एनएच 327 ई सड़क एक विभाग से दूसरे विभाग हैंडओवर के चक्कर में फंस गई है। पहले यह सड़क एनएच के तहत आई, जिसके बाद मरम्मत भी हुई फिर आरसीडी को हैंडओवर करने के लिए पत्र लिख दिया है। इस जर्जर भाग से दरभंगा व पटना जाने वाले लोगों का गुजरना मजबूरी बन गया है। अगर इस मार्ग से नहीं गुजरे तो उन्हें दस किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा। यह सड़क आरसीडी तहत थी लेकिन 327 ई एन एच के एक्टेंशन तहत लगभग 7 किलोमीटर से अधिक बनगांव महिषी सड़क को जोड़ा गया। जिसमें तकरीबन डेढ़ किलोमीटर बनगांव से गुजरती सड़क शामिल किया गया। 327 ई तहत बनगांव सड़क को एनएच द्वारा मास्टिक एसफाल्ट तकनीकी तहत सड़क निर्माण का दावा किया गया। मास्टिक एसफाल्ट तहत यह दावा किया गया था कि सड़क पर जलजमाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.