सहरसा, जुलाई 4 -- Saharsa News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। काशनगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजर निवासी लखन रजक का 14 वर्षीय पुत्र मनिष कुमार उर्फ मन्नू बीते एक सप्ताह से लापाता हो गया है।काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया है।जिससे परिजन काफी चिंतित है।घटना के बाद लापता मनिष कि माता काशनगर बाजार निवासी सोनी देवी ने काशनगर थाना में एक आवेदन देकर लापाता पुत्र की सकुशल बरामदगी करने की मांग की है।थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार बीते 25 जून को धरक्का सिंह वासा गांव से कुछ काम के लिए निकला था।जो देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया।लेकिन कहीं पता नहीं चला। उक्त बाबत काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...