Saharsa News: एक सप्ताह में 1925 लीटर शराब बरामद
सहरसा, सितम्बर 6 -- Saharsa News: सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे नशामुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। अभियान में आमलोगों का भी सहयोग मिल रहा है। कोसी डीआईजी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर लोग बढ़-चढ़कर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की सूचना दे रहे हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर एवं पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। हेल्पलाइन से प्राप्त सूचना पर कोसी डीआईजी के सीधे अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है।
अभियान की प्रगति अभियान के तहत 29 अगस्त से 4 सितंबर तक कुल 1925.375 लीटर अवैध शराब, 132.428 किलोग्राम गांजा एवं 135.9 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। इसके अलावा नौ बाइक, तीन तीन-पहिया एवं तीन चार-पहिया वाहन, 15 मोबाइल, एक गैस सिलेंडर, एक दर्पण, दो तस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.