सहरसा, अगस्त 31 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कोसी बांध बहुअरवा से सिमरी बख्तियारपुर जाने वाली मुख्य सड़क के उटेशरा शिव मंदिर से चकला नहर होते हुए गोरियारी के बीच दर्जनों रेनकट और गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की स्थिति और बदतर हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Buxar News: सड़क पर टुकड़ा डालने के बाद भी जलजमाव से परेशानीसड़क पर खतरे स्थानीय ग्रामीण दिनेश यादव, विपिन यादव, राकेश सिंह, श्रीकांत कुमार, बबलू सिंह, ज्योति सिंह, दीपक कुमार आदि ने बताया कि सड़क पर बने रेनकट और गड्ढों के कारण रात के समय आवागमन करना बेहद जोखिम भरा हो गया है। यह भी पढ़ें- Gridih New...