Saharsa News: आस्था व इतिहास का संगम नाकुच का नकुलेश्वर महादेव मंदिर
सहरसा, अगस्त 2 -- Saharsa News: महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के नाकुच स्थित ऐतिहासिक नकुलेश्वर महादेव मंदिर आस्था, इतिहास और पुरातात्विक महत्व का अद्भुत संगम माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का संबंध द्वापर युग और महाभारत काल से है। कहा जाता है कि पांडव पुत्र एवं कुंतीनंदन नकुल ने यहां भगवान शिव की आराधना की थी, जिसके कारण इस शिवलिंग का नाम नकुलेश्वर महादेव पड़ा। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने पर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यही कारण है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा के लिए पहुंचते हैं। सावन, महाशिवरात्रि, नरक निवारण चतुर्दशी तथा प्रत्येक रविवार को यहां विशेष भीड़ उमड़ती है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जहां त्रेता और द्वापर का इतिहास एक साथ सांस लेता है, श्रावस्ती के बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.