सहरसा, सितम्बर 29 -- Saharsa News: पात्रता की जांच के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई सलखुआ के गोरदह पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामसभासलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड की गोरदह पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर ग्रामसभा आयोजित की गई। मुखिया उमेश साह की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में आवास प्लस 2024 के माध्यम से सूची में जोड़े गए परिवारों के नामों पर चर्चा की गई। ग्रामसभा में आवास प्लस 2024 के तहत तैयार सिस्टम जनरेटेड कोटिवार प्राथमिकता निर्धारण प्रारूप एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल परिवारों की पात्रता की जांच पर विचार-विमर्श किया गया। विभागीय मापदंड के अनुसार सूची में शामिल परिवारों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर पात्र एवं अपात्र परिवारों की पहचान की जानी है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- Bhagalpur News...