सहरसा, सितम्बर 21 -- Saharsa News: सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के आरसीडी (सड़क निर्माण विभाग ) के तहत सड़कों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। आरसीडी द्वारा सड़क मेनटेनेंस व अनुरक्षण को लेकर कार्य योजना बनाई गई है। एक वर्ष से जिले के दर्जनों महत्वपूर्ण सड़क जर्जर बना हुआ है। आरसीडी द्वारा सड़क मेनटेनेंस को लेकर दो पैकेज तहत लगभग 3 सौ 86 किलोमीटर सड़क मेनटेनेंस किया जाएगा। इसको लेकर टेंडर फाइनल हो चुका है। जानकारी अनुसार ओपीआरएमसी(आउटपुट और परफॉरमेंस-आधारित सड़क रखर खाव अनुबंध) फेज तीन तहत पैकेज 16 ए में 197 किलोमीटर और पैकेज 16 बी में 189 किलोमीटर सड़क मेनटेनेंस किया जाएगा। दोनों पैकेज तहत दो संवेदक का चयन आरसीडी विभाग द्वारा कर लिया गया है। आरसीडी के द्वारा वर्षों पूर्व शहर में आठ सड़कों का निर्माण किया गया। वर्षो बीत गये लेकिन अब वे...