Saharsa News: आरण में खुलेगी पुलिस चौकी
सहरसा, सितम्बर 14 -- Saharsa News: सत्तर कटैया। बिहरा थाना क्षेत्र के आरण चौक के पास जल्द ही पुलिस चौकी खुलेगी। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। पुलिस चौकी खुलने से बिहरा थाना क्षेत्र के पूर्वी भाग, सदर थाना क्षेत्र के उत्तरी भाग और मधेपुरा सीमा से सटे पश्चिमी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलने की उम्मीद है। साथ ही शराब और नशीली दवाओं के कारोबार पर भी अंकुश लगाने में पुलिस को सहूलियत होगी। बिहरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि आरण चौक स्थित पुराने पंचायत भवन की मरम्मत और साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। मुखिया जुली कुमारी, सरोज यादव, अमित कुमार, कृष्ण कुमार, चन्द्रहास यादव, रूपेश कुमार और मिंटू भगत सहित ग्रामीणों ने पुलिस चौकी खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- Rudrapur...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.