सहरसा, सितम्बर 23 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना पुलिस ने सोमवार को सूचना के आधार पर बलुआपार गांव के वार्ड संख्या 12 में छापेमारी कर करीब आठ किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलुआपार निवासी उस्मान उद्दीन के 48 वर्षीय पुत्र मो. अफरोज उद्दीन के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आठ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तारपुलिस कार्रवाई मंगलवार को एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया कि सोमवार को बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार को सूचना मिली थी कि बलुआपार वार्ड संख्या 12 स्थित एक घर में गांजा जैसा मादक पदार्थ छिपाकर ...