Saharsa News: आज पहुंचेगा 216 फीट का कांवर, भक्ति गीतों पर झूमेंगे श्रद्धालु
सहरसा, सितम्बर 5 -- Saharsa News: सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। 30वें श्रावणी मटेश्वर महोत्सव-2026 के तहत 216 फीट के विशाल कांवर के साथ शुक्रवार को मुंगेर घाट से बाबा मटेश्वर धाम के लिए कांवर पदयात्रा शुरू हुई। पूजा-अर्चना के बाद हजारों कांवरिये 'बोल बम' के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। विशाल कांवर को देखने के लिए रास्ते में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और जगह-जगह कांवरियों का स्वागत किया जा रहा है।पदयात्रा से पहले गुरुवार शाम मुंगेर घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति गीतों का आनंद लिया। शुक्रवार को पूजा- अर्चना के बाद यात्रा शुरू हुई। कांवरिये भक्ति गीतों और बोल बम के जयघोष के बीच बाबा मटेश्वर धाम की ओर बढ़ रहे हैं। सेवा शिविर में मिलेंगी सुविधाएं : समिति के अध्यक्ष शंकर भगत ने बताया कि शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.