Saharsa News: आग से एक दर्जन परिवारों के घर जले
सहरसा, अक्टूबर 11 -- Saharsa News: नवहट्टा, एक संवाददाता। मुरादपुर पंचायत के वार्ड 12 में रविवार शाम गैस सिलेंडर में आग लगने से करीब एक दर्जन परिवारों के घर जल गए। अगलगी की शुरुआत उगन राम के घर से हुई। देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की चपेट में गणेशी राम, सुभाष राम, सुनील कुमार, सोहन राम और केसी राम सहित अन्य लोगों के घर भी आ गए। इस घटना में घरों के साथ उनमें रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे मुखिया राहुल झा और पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.