सहरसा, नवम्बर 7 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के कठडुमर पंचायत अंतर्गत आगर गांव में महाकाली पूजा महोत्सव 2026 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 9 से 11 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भोजपुरी संगीत, नृत्य और पारंपरिक कुश्ती का आकर्षण रहेगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में उत्साह है।महोत्सव का शुभारंभ 9 नवंबर को जश्न-ए-भोजपुरी कार्यक्रम से होगा। इसमें प्रसिद्ध कलाकार नेहा सिंह यादव, जूनियर खेसारी और धनंजय शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, 10 नवंबर की रात नृत्य और कला की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव में 10 और 11 नवंबर को कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महाराजगंज की मां काली की महिमा है बहुत ही अपरंपार इसमें देश के विभिन्न राज्यों ...