Saharsa News: अमृत भारत स्टेशन योजना के कई काम शुरू नहीं
सहरसा, जुलाई 12 -- Saharsa News: सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के सहरसा-मानसी रेलखंड पर स्थित सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन का कायाकल्प अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जा रहा है। स्टेशन परिसर में अमृत भारत स्टेशन बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म, एफओबी सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं योजना में शामिल कई महत्वपूर्ण और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों का कहना है कि जब तक सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित नहीं होगी स्टेशन का समग्र विकास अधूरा ही माना जाएगा। स्टेशन परिसर में कई निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, लेकिन मुख्य शौचालय, पेयजल के लिए वाटर बूथ, स्टेशन के यात्री निकास स्थल पर मुख्य गेट, बाउंड्री वॉल, पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए घेराबंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.