Saharsa News: अब रविवार को बन्द और शुक्रवार को खुलेगी भादा विद्यालय
सहरसा, सितम्बर 23 -- Saharsa News: सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के सौर बाजार प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भादा अब रविवार को बंद और शुक्रवार को खुलेगी। जबकि पहले रविवार को खुली और शुक्रवार को बंद रहती थी। डीईओ ने जांच रिपोर्ट और विभागीय पोर्टल के तहत प्राथमिक विद्यालय भादा को सामान्य विद्यालय मानते आदेश जारी किया है। डीएम द्वारा प्राप्त सहमति पर डीईओ द्वारा जारी आदेश पत्र में कहा कि विभिन्न माध्यमों से प्राथमिक विद्यालय भादा, सौरबाजार के संबंध में सूचना प्राप्त हो रही थी कि विद्यालय विभागीय नियम के प्रतिकूल शुक्रवार को अवकाश एवं रविवार को संचालित रहती है। जबकि विद्यालय को शुक्रवार के दिन खुला तथा रविवार के दिन बन्द (रविवारीय अवकाश) करने की मांग की जा रही थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा भी आवेदन देकर अवगत कराया गया था कि ई शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.