सहरसा, सितम्बर 2 -- Saharsa News: कहरा, एक संवाददाता। बनगांव स्थित गोसाई जी कुटी में 3 सितंबर से आयोजित होने वाले राजकीय तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी मेले तक जाने वाली एनएच-327 ई सड़क जर्जर हो गई है। बता दें कि दो सौ वर्ष से अधिक समय से यहां प्रमंडल क्षेत्र का सबसे बड़ा ग्रामीण ऐतिहासिक मेला आयोजित किया जाता है। बीते वर्ष राज्य सरकार द्वारा इसे राजकीय मेले का दर्जा दिया गया।

सड़क की स्थिति इस मेले में प्रमंडल क्षेत्र से लाखों की संख्या में श्रद्धालु विशेष पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। लेकिन मेले तक आने के लिए बनगांव नगर पंचायत के बरियाही बाजार से गोसाई जी कुटी तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। मुख्य सड़क एनएच-327 ई पर जगह-जगह बने गड्ढे लगातार बड़े एवं गहरे होते जा रहे हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी जमा हो जाने के कारण इस मार्ग पर ...