Saharsa News: अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर
सहरसा, अगस्त 31 -- Saharsa News: सलखुआ, एक संवाददाता। सलखुआ मुख्य बाजार में रविवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अंचल प्रशासन ने अभियान चलाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए दंडाधिकारी के रूप में तैनात अंचलाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सलखुआ थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, आरओ सचिन आनंद समेत जिला पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। मुख्य बाजार स्थित मस्जिद से बजरंगबली मंदिर तक सड़क के दोनों किनारों पर सड़क की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को अतिक्रमणवाद चलाकर जेसीबी की मदद से हटाया गया। अभियान शुरू होते ही अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे सड़क की जमीन पर लगाई गई अस्थायी दुकानों और अन्य अवैध कब्जों को भी हटाया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल प्रशासन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.