सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: श्रावण मास में भगवान शिव के प्रति आस्था की अनोखी मिसाल श्री बनखंडी महादेव मंदिर में देखने को मिली। गांव चोरीमंडी निवासी 98 वर्षीय चौधरी चरण सिंह बारिश के बीच दंडवत प्रणाम करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उनकी भक्ति देखकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भावुक हो गए। चौधरी चरण सिंह के पोते सन्नी ने बताया कि बाबा की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं रहती। स्वस्थ रहने पर वह हर सोमवार मंदिर में जल चढ़ाने आते थे। सोमवार को बारिश के बावजूद उन्होंने मंदिर जाने की जिद की और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचे। चौधरी चरण सिंह ने बताया कि बचपन से ही उनकी भगवान भोलेनाथ में गहरी आस्था है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: घर-घर बने पार्थिव शिवलिंग, शिवालयों में रुद्राभिषेक उन्होंने भावुक होकर कहा, "अब पता ...