Saharanpur News: 638वें उर्स में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ
सहारनपुर, अगस्त 7 -- Saharanpur News: बेहट। कस्बे के मोहल्ला पीरतला पीरजादगान स्थित ऐतिहासिक दरगाह पर हजरत शाह अब्दुल्लाह शाह का 638वां उर्स अकीदत, अदब और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। उर्स में स्थानीय क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से पहुंचे हजारों जायरीनों ने मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल चढ़ाकर मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। उर्स का शुभारंभ पीरु मियां और एडवोकेट मोहम्मद अहमद काजमी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि सूफी संतों और बुजुर्गों की शिक्षाएं इंसानियत, प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देती है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज व देश में शांति एवं विकास का वातावरण कायम रखा जा सकता है। चादरपोशी की रस्म के बाद दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद अकीदतमंदों के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.