सहारनपुर, सितम्बर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। चन्द्रनगर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयुष विभाग की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य और समुचित विकास के लिए निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार कराया गया। शिविर में 55 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ. नेहा चौधरी ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। अभिभावकों को बच्चों के खानपान, दिनचर्या और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. सीमा श्रीवास्तव समेत चिकित्सालय स्टाफ का सहयोग रहा। आयोजन में वासु हेल्थकेयर ने भी सहयोग किया। आयुर्वेद में स्वर्णप्राशन को बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उपयोगी माना गया है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 145 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...