Saharanpur News: 50 से अधिक जगहों से अतिक्रमण हटाया, 5500 रुपये जुर्माना
सहारनपुर, अक्टूबर 9 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर 50 से अधिक स्थानों से अस्थायी कब्जे हटाए और नियम तोड़ने वालों से 5500 रुपये जुर्माना वसूला। नगरायुक्त के निर्देश पर भारत माता चौक से पुरानी चुंगी और पुल जोगियान से पुल खुमरान तक कार्रवाई की गई। जोन एक प्रभारी एवं सहायक नगरायुक्त जेपी यादव के मार्गदर्शन में सड़क किनारे रेत-बजरी फैलाने वालों के चालान किए गए। दुकानों के बाहर रखी लकड़ी की चौखट, फर्नीचर, अन्य सामान और ढाबों के तंदूर भी हटवाए गए। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली रही। टीम ने दोबारा सार्वजनिक स्थान घेरने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान में रणदीप सिंह, विक्रम सिंह, शिवकुमार, अमित कुमार, नितिन सिंह, विकास कुमार और मेहरबान अली शामिल रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.