सहारनपुर, सितम्बर 29 -- Saharanpur News: मिर्जापुर । उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मिर्जापुर थाना क्षेत्र में तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ सोमवार को कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में ग्राम रायपुर में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की जांच की गई। निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरणों को नियमानुसार उतरवाया गया। पुलिस के मुताबिक, 70 डेसीबल से अधिक आवाज करने वाले लाउडस्पीकरों को हटाने की कार्रवाई करते हुए 50 धार्मिक स्थलों से ऐसे उपकरण उतरवाए गए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई का मकसद ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित कराना और न्यायालय के आदेश का अनुपालन करना रहा। यह भी पढ़ें- Jamui News: आगामी दुर्गापुजा को लेकर की गई बैठक, बैठक में लिए गए कई निर्णयिर्देश द...