Saharanpur News: 45 मिनट की बारिश में डूबा शहर, चौतरफा पानी-पानी
सहारनपुर, सितम्बर 2 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मंगलवार दोपहर हुई करीब 45 मिनट की तेज बारिश से शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। डॉ. आंबेडकर स्टेडियम और सर्किट हाउस रोड समेत कई प्रमुख रास्तों पर जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित रही। खाताखेड़ी समेत महानगर की अनेकों कॉलोनियों की गलियां भी पानी में डूबी रहीं। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरते हुए भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था और आसमान में बादल छाए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हुई। इस दौरान बेहट रोड पर तेज बारिश हुई, जबकि शहर में बारिश कम रही। थोड़ी देर बाद बादल हटे और धूप निकल आई। इसके बाद करीब तीन बजे फिर तेज बारिश शुरू हुई, जो करीब 45 मिनट तक जारी रही। देहात में बारिश हल्की रही। डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के सामने सड़क पर काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.