Saharanpur News: 41 दिन खड़े रहकर की साधना, आचार्य मोहित गौतम की तपस्या पूर्ण
सहारनपुर, अगस्त 30 -- Saharanpur News: राष्ट्र कल्याण की कामना को लेकर श्रावण मास में 41 दिनों से खड़ी तपस्या कर रहे श्री हनुमंत धाम के महंत आचार्य मोहित गौतम की साधना रविवार को पूर्ण हो गई। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर परिसर स्थित धाम में तपस्या पूर्ण होने पर यज्ञ का आयोजन हुआ। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने साधना को आस्था, संकल्प और आध्यात्मिक अनुशासन का प्रतीक बताया। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि ऐसी साधना धार्मिक चेतना मजबूत करती है। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में ठाकुर अनिल सिंह, ननौता ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा, आत्मा अनुभव महाराज, अंकुर चौधरी, रोहित कौशिक और विक्रांत भारद्वाज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.