Saharanpur News: 295 खिलाड़ियों के बीच एथलेटिक प्रतियोगिता का आगाज
सहारनपुर, नवम्बर 23 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को दो दिवसीय अंतर्विद्यालयी एथलेटिक प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें महानगर के 19 स्कूलों के करीब 295 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मेजबान स्कूल के 500 विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल मयूर अलोरिया ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद मार्च पास्ट, मशाल प्रज्वलन, ध्वजारोहण और रिले रेस हुई। खिलाड़ियों ने वंदे मातरम् गाकर खेल भावना के साथ मुकाबलों में उतरने की शपथ ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भांगड़ा, गरबा और कथकली नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के जरिए अनेकता में एकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पुलिस परिवार के बच्चों ने मैदान में दिखाया खूब दम बोर्ड परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.