सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। रविवार को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और गली-मोहल्लों तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने और चुनाव तक पूरी सक्रियता से जुटे रहने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा हुई। महानगर पहुंचने पर कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव नंदिनी वत्स का स्वागत किया गया। अनुपम मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी विवाद से दूर रहकर जिला और महानगर नेतृत्व के साथ तालमेल बनाएं। गांवों और मोहल्लों में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद करें। उन्होंने 2027 में रालोद की बड़ी जीत और सरकार में अहम भागीदारी...