Saharanpur News: 200 वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर में कलश स्थापित
सहारनपुर, अगस्त 11 -- Saharanpur News: चिलकाना। नगर के पुरानी घासमंडी स्थित करीब 200 वर्ष पुराने प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद सोमवार को कलश स्थापित किया गया। श्रद्धालुओं ने मंगल कलश यात्रा निकालकर भजन-कीर्तन के साथ मंदिर परिसर की परिक्रमा की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुकेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह पंडित दीपचंद शर्मा एवं अनिरुद्ध शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन संपन्न कराया। इसके बाद महिला और पुरुष श्रद्धालु हाथों में मंगल कलश लेकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। सामूहिक रूप से नव-निर्मित मंदिर के गुंबद पर कलश की स्थापना की गई। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.