सहारनपुर, जुलाई 22 -- Saharanpur News: देवबंद। देवबंद के मोहल्ला मटकोटा स्थितवार्ड संख्या 14 की 20 वर्ष बाद सड़क निर्माण कार्य कराया गया। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क से राहत मिलेगी। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने बताया कि वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण उसमें गहरे गड्ढे हो गए थे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि वार्ड की सभासद रिहाना शराफत द्वारा सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया गया था। जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए सड़क का निर्माण कराया गया। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करा रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नई विकास योजनाओं के चयन पर मंथन यह भी पढ़े...