सहारनपुर, सितम्बर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम की ओर से गृहकर, जलकर और सीवर टैक्स जमा करने पर दी जा रही 20 फीसदी छूट का बुधवार को आखिरी दिन है। मंगलवार को भी कर जमा करने के लिए नगर निगम के काउंटरों पर करदाताओं की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने बकाया कर जमा कर छूट का लाभ लिया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार 30 सितंबर तक गृहकर, जलकर और सीवर टैक्स जमा करने वालों को 20 फीसदी छूट दी जा रही है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि करदाता नगर निगम के संबंधित पोर्टल के जरिए घर बैठे ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: आज सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुला रहेगा टैक्स काउंटर उन्होंने करदाताओं से बुधवार तक भुगतान कर छूट का लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...