Saharanpur News: 17 फुट ऊंचे स्वर्णमयी रथ पर विराजमान हुए श्री जिनेंद्र भगवान, जयकारों और भजनों से गूंजे बाजार
सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मूसलाधार बारिश भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और उत्साह को डिगा नहीं सकी। हजारों श्रद्धालु बारिश के बीच भगवान श्री जिनेंद्र की भव्य गजरथ यात्रा में शामिल हुए। गुरुवार को निकली शोभायात्रा में भक्ति, उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान के जयकारों, भजनों और महिलाओं की नृत्य भक्ति से पूरा महानगर भक्तिमय हो उठा। छह दिवसीय वार्षिक गजरथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 9:30 बजे मोहल्ला संगियान स्थित प्राचीन श्री जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन और संरक्षक राकेश जैन ने भगवान महावीर के जयघोष के साथ यात्रा को रवाना किया। कायस्थान क्षेत्र में श्रीजी को 17 फुट ऊंचे भव्य स्वर्णमयी रथ पर रजत सिंहासन पर विराजमान किया गया। रथ पर विराजमान भग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.