Saharanpur News: 17 नवंबर से प्रस्तावित मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं
सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 की स्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीए, बीएससी और बीकॉम के तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की मुख्य, बैक और एक्स स्टूडेंट परीक्षाएं 17 नवंबर से प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही बीएससी होम साइंस, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी और बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी संबद्ध और संघटक महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां के विद्यार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध कराना सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.