सहारनपुर, अक्टूबर 26 -- Saharanpur News: सहारनपुर। राष्ट्रीय जनगणना 2027 के तहत जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को शहर के तीन केंद्रों पर सहायक चार्ज अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिकों को स्वगणना का अवसर मिलेगा, जबकि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर आंकड़ों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज और चिलकाना रोड स्थित लॉर्ड महावीरा स्कूल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सहायक निदेशक जनगणना आशुतोष कुमार और सहायक नगरायुक्त जेपी यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जनगणना के दूसरे चरण का प्रशि...