सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- Saharanpur News: सहारनपुर। सरकारी राशन के वितरण में गड़बड़ी और स्टॉक गायब मिलने के दो मामलों में करीब 150 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। पूर्ति विभाग ने दोनों उचित दर दुकानों के अनुबंध निलंबित कर दिए हैं। जांच में एक दुकान पर 51.26 क्विंटल और दूसरी पर 98.91 क्विंटल खाद्यान्न का स्टॉक नहीं मिला। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पहला मामला दुकान संख्या-40 का है। 23 सितंबर को जांच टीम पहुंची तो दुकान खुली थी, लेकिन स्टॉक शून्य मिला। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार वहां 30.77 क्विंटल गेहूं और 20.49 क्विंटल चावल होना चाहिए था। विक्रेता किरण के खिलाफ विभाग ने प्रथमदृष्टा कालाबाजारी की रिपोर्ट तैयार कर मुकदमा दर्ज कराया।

दुकान संख्या-40 में स्टॉक शून्य सहारनपुर। दुकान...