Saharanpur News: 15 अगस्त से शुरू होगी एकमुश्त समाधान योजना
सहारनपुर, अगस्त 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम भवन स्वामियों पर बकाया संपत्तिकर, गृहकर, जलकर एवं सीवरकर की वसूली के लिए 15 अगस्त से एकमुश्त समाधान योजना शुरू करने जा रहा है। योजना चार माह तक चलेगी और इसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक के लंबित बकाये का भुगतान करने वाले करदाताओं को ब्याज और सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। यह छूट उन करदाताओं को मिलेगी, जो योजना के तहत अपना बकाया निर्धारित अवधि में जमा करेंगे। करदाता चाहें तो अपना पूरा बकाया एकमुश्त जमा कर सकते हैं। इसके अलावा तीन किश्तों में भुगतान की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, ब्याज में शत-प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए तीनों किश्तें 15 दिसंबर से पहले जमा करना अनिवार्य होगा। नगर निगम ने करदाताओं से इस अवसर का अधिक से अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.