सहारनपुर, जुलाई 8 -- Saharanpur News: सहारनपुर, संवाददाता। करीब 12 वर्षों से चर्चित गुरुद्वारा-मस्जिद भूमि विवाद पर मंगलवार को भाईचारे की मुहर लग गई।

सौहार्द्र का संदेश गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के निर्माण स्थल पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कारसेवा कर सौहार्द्र का संदेश दिया। इसके साथ ही 2014 से चला आ रहा विवाद पूरी तरह समाप्त हो गया और शहर ने एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और स्थानीय मस्जिद के बीच भूमि विवाद ने 26 जुलाई 2014 को हिंसक रूप ले लिया था। दंगों में तीन लोगों की जान गई, सैकड़ों दुकानें जल गईं और शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। 2020 में जिला प्रशासन की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। उसी दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मुहर्रम अली पप्पू ने गुरुद्वारा निर्म...