Saharanpur News: 1.33 लाख बकायेदारों पर 25.47 करोड़ का ब्याज, एकमुश्त समाधान योजना से मिलेगी शत-प्रतिशत छूट
सहारनपुर, अगस्त 19 -- Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम में सम्पत्तिकर के 1,33,172 बकायेदारों पर करीब 25 करोड़ 47 लाख रुपये ब्याज की राशि लंबित है। इन बकायेदारों को राहत देने के लिए प्रदेश शासन के निर्देश पर नगर निगम ने 15 अगस्त से एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। योजना के तहत बकाया सम्पत्ति कर एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज और सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार कुल 1,33,172 बकायेदारों में 86,055 आवासीय, 24,976 व्यावसायिक, 19,171 मिश्रित तथा 2,961 अन्य श्रेणी के बकायेदार शामिल हैं। इन सभी पर लंबित कर पर करीब 25.47 करोड़ रुपये ब्याज बनता है। योजना लागू होने से बड़ी संख्या में भवन स्वामियों को ब्याज की भारी राशि से राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पुराने संपत्ति कर पर ब्याज पूरी तरह माफ, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.