सहारनपुर, अक्टूबर 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर। मतदाता सूची में नए और युवा मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की हकीकत परखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद कुमार चौहान शनिवार को बूथों पर पहुंचे। उन्होंने एसएएम इंटर कॉलेज और जेवी जैन डिग्री कॉलेज में विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से अभियान की प्रगति और निर्वाचन संबंधी एप के इस्तेमाल की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को घर-घर जाकर ऐसे पात्र नागरिकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को बूथों पर लगे विशेष कैंप उन्होंने विशेष रूप से पहली बा...