सहारनपुर, अक्टूबर 30 -- Saharanpur News: सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित 'आरम्भ खुशियों का' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कुसुम जैन और नेहा जैन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न शहरों से आए महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों के आकर्षक स्टाल लगाए। प्रदर्शनी का शुभारंभ कमिश्नर रूपेश कुमार ने रिबन काटकर किया। कमिश्नर ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके व्यावसायिक कौशल को निखारने में मील का पत्थर साबित होते हैं। प्रदर्शनी की खासियत रही कि इसमें सहारनपुर के अलावा देहरादून के विकासनगर, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, मुजफ्फरनगर और यमुनानगर से आए कारोबारियों ने भी भाग लिया। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए लगाए गए स्टालों पर आकर्षक परिधान, घर की सजावट के सामान, हस्तशिल्प और दीपावली पूजन ...